
MD-JUNAID KHAN
बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव गिरजाबंद में शराब के नशे में धुत बेटे ने अपने पिता की डंडे से मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 17 जुलाई 2026 को प्रार्थी विमल सूर्यवंशी ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मामा शिवचरण सूर्यवंशी उर्फ पिंटू (38 वर्ष) ने स्वयं आकर बताया कि उसने अपने पिता रिखीराम सूर्यवंशी की हत्या कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब पीकर घर लौटा था। उसके पिता रिखीराम सूर्यवंशी ने खाट पर लेटे-लेटे उसे डांट दिया, जिससे वह गुस्से में आ गया। आवेश में आकर उसने पास में पड़े लकड़ी के डंडे से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी शिवचरण सूर्यवंशी उर्फ पिंटू को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
शिवचरण सूर्यवंशी उर्फ पिंटू (38 वर्ष)
निवासी – नवागांव (गिरजाबंद), थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उप निरीक्षक नीलाकर सेठ एवं आरक्षक धीरज कश्यप का अहम किरदार रहा।

