
MD Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के मल्हार पुलिस द्वारा क्षेत्र में गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 13 जुलाई 2026 को ग्राम बैटरी निवासी हनुमान प्रसाद वर्मा ने मल्हार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि गांव का लेख राम कौशिक (24 वर्ष), पिता दशरथ प्रसाद कौशिक, निवासी ग्राम बैटरी, चौकी मल्हार, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने उनके घर के सामने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर मल्हार पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। जांच के दौरान आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

