CG CRIME

जांजगीर चांपा | संगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही| 12 आरोपी भेजे गए जेल

MD-JUNAID KHAN

जांजगीर चांपा। जिला पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर -चांपा पुलिस ने बीती रात से आज सुबह तक विशेष अभियान चलाते हुए कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमार कार्यवाही की। अभियान के दौरान पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 120 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब तथा 191 पाव देशी प्लेन शराब बर आमद कर सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में जिले भर में यह विशेष अभियान चलाया गया। देर रात शुरू हुई कार्यवाही में पुलिस टीमों ने अलग -अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की।

थाना पामगढ़- पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 82 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बर आमद की।

थाना शिवरीनारायण– 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी के पास से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब, जबकि दूसरे के कब्जे से 60 पाव देशी प्लेन शराब जप्त की गई।

थाना बलौदा– आरोपी के कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन शराब बर आमद कर कार्यवाही की गई।

थाना सारागांव-आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब बर आमद कर कार्यवाही की गई।

थाना नवागढ़ – आरोपी से 6 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त की गई।

थाना जांजगीर – आरोपी से 30 पाव देशी प्लेन शराब जप्त की गई।

थाना अकलतरा–  दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें विराट ढाबा (चिन्टु) में 35 पाव देशी प्लेन शराब तथा दूसरे आरोपी से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बर आमद हुई एवं हाइवे के विजय ढाबा पर भी पुलिस की छापेमार कार्यवाही करते हुए शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने पाए जाने से आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं सेवन को बढ़ावा देने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सुरक्षा को प्रभावित करने वाले ऐसे अवैध कारोबारियों पर भविष्य में भी कठोर कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top