CG CRIME

बिलासपुर | रिवर व्यू में धारदार चाकू लहरा कर डराने धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-JUNAID KHAN

बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा धारदार चाकू लहरा कर डराने धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि रिवर व्यू के पास एक युवक धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू बर आमद हुआ, जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 429/2026 धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


नाम गिरफ्तार आरोपी

दीपमणी कौशिक
पिता – उत्तम कौशिक
उम्र – 27 वर्ष
निवासी – तेलीपारा, लोधी गली, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

जप्त मशरूका
01 नग धारदार चाकू

उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top