CG CRIME

बिलासपुर | रतनपुर | खुटाघाट बांध के चौकीदार के हुए हत्याकांड का खुलासा: 24 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार

MD-JUNAID KHAN

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र खुटाघाट बांध के चौकीदार की हत्या के प्रकरण में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को श्याम सिंह पोर्ते ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह और तिरिथ राम यादव खुटाघाट बांध में चौकीदार के रूप में कार्यरत थे। कुछ दिन पहले बांध की निगरानी के दौरान दोनों ने गोलू धीवर और अनिश धीवर को कथित रूप से बांध से मछली चोरी करते हुए पकड़ा था। इस दौरान तिरिथ राम यादव ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। आरोप है कि पकड़े जाने पर दोनों युवकों ने उनका मोबाइल तोड़ दिया। बाद में थाने में शिकायत के बाद मोबाइल बनवाने की बात कहकर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। मोबाइल नहीं बनवाए जाने को लेकर विवाद बना रहा। शिकायतकर्ता और मृतक द्वारा आरोपी पक्ष से दोबारा मोबाइल बनवाने की बात कहने पर दोनों पक्षों के बीच रंजिश और बढ़ गई।

11 जुलाई 2026 की रात जब श्याम सिंह पोर्ते और तिरिथ राम यादव मोटरसाइकिल से खुटाघाट बांध की ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी आरोपियों ने अपनी स्कॉर्पियो वाहन उनकी बाइक के सामने अड़ा दी। इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद आरोप है कि तीनों आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान श्याम सिंह पोर्ते किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले, जबकि तिरिथ राम यादव पर लगातार हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपी

(1)- कान्हा धीवर उर्फ गोलू (34 वर्ष)
(2)- अनिश धीवर उर्फ छोटू (22 वर्ष)
(3)- शुभम प्रधान उर्फ शोभू (21 वर्ष)

तीनों आरोपी नवागांव (गिरजाबंद), थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के निवासी हैं।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, आरक्षक आकाश डोंगरे, पवन सिंह एवं धीरज कश्यप का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top