
MD-JUNAID KHAN
बिलासपुर। जिले के कोनी पुलिस द्वारा तलवार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोनी पुलिस को 10 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तुरकाडीह चौक में एक व्यक्ति तलवार लेकर आम लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडे के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा था। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया और थाना लाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी के द्वारा जुर्म कबूल करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 367/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी
दयाशंकर लोनिया
पिता – शोभाराम लोनिया
उम्र – 32 वर्ष
निवासी – लोनियापारा, ग्राम घुटकू, थाना कोनी, जिला बिलासपुर

