CG CRIME

मुंगेली |लोरमी|महिला और नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

MD- Junaid Khan

मुंगेली। जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में घर घुस कर महिला और नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 5 जुलाई 2026 को पीड़िता अपने घर में नाबालिग रिश्तेदार के साथ धान साफ कर रही थी। इसी दौरान किराना दुकान से सामान खरीदने आए अरविंद राजपूत और लखन राजपूत उसके पीछे-पीछे घर में घुस गए। आरोप है कि लखन राजपूत ने महिला के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ करते हुए उसके हाथ, बांह और छाती को दबाया, जबकि अरविंद राजपूत ने नाबालिग रिश्तेदार से छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर उसका पति और पुत्र मौके पर पहुंचे, जिनके साथ आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की तथा मौके से फरार हो गए।

मामले की शिकायत पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 281/2026 के तहत धारा 74, 75(2), 332(सी), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके बाद उन्हें 6 जुलाई 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव, सउनि. रामकुमारी यादव एवं थाना स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top