MD- Junaid Khan
बिलासपुर। जिले में शहर के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ हुए सघन चेकिंग अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 90 गुंडा-बदमाशों और चाकूबाजों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं 76 आदतन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हुई, 12 को जेल भेजा गया, जबकि दो आरोपियों के पास से अवैध धारदार हथियार बर आमद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार सुबह शहर के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष सघन अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने निगरानी बदमाशों, चाकूबाजों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के घरों पर दबिश देकर सत्यापन किया। अभियान के दौरान 90 लोगों को हिरासत में लिया गया।
76 लोगों पर बीएनएसएस की धारा 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई, जबकि 12 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। दो लोगों से अवैध धारदार हथियार बर आमद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

