CG CRIME

बिलासपुर |मोबाइल के माध्यम से सट्टा संचालित करते सट्टा किंग सहित 04 गिरफ्तार

MD Junaid Khan

बिलासपुर । जिले के तोरवा पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सट्टा किंग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 3 जुलाई को पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सांई धाम कॉलोनी में किशन चंद बजाज अपने घर से मोबाइल के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखकर जुआ संचालित कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने किशन चंद बजाज 66 वर्ष, दिनेश कुमार वाधवानी 39 वर्ष, भैयालाल सोनकर 39 वर्ष और मनोहर लाल खत्री 63 वर्ष को रंगे हाथ सट्टा संचालित करते हुए पकड़ लिया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से वीवो, वन प्लस, रेडमी, सैमसंग और लावा कंपनी के कई मोबाइल फोन, प्रिंटर, कैलकुलेटर, पेन, कुल 53 से अधिक सट्टा पट्टियां और 50 हजार 690 रुपये नकद बरामद किए गए। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने सट्टा संचालन में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन और दो मोटरसाइकिल भी जप्त की हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

गिरफ्तार आरोपी :
(1)-किशन चंद बजाज (66 वर्ष), साईधाम कॉलोनी, तोरवा
(2)-दिनेश कुमार वाधवानी (39 वर्ष), फजलबाड़ा, थाना कोतवाली
(3)-भैयालाल सोनकर (39 वर्ष), आरपीएफ कॉलोनी, सिरगिट्टी
(4)-मनोहर लाल खत्री (63 वर्ष), साईधाम कॉलोनी, तोरवा

जप्त सामग्री :
नगदी राशि – ₹50,690
07 टच स्क्रीन मोबाइल फोन
04 कीपैड मोबाइल फोन
01 प्रिंटर
01 स्कॉर्पियो वाहन (CG 04 PW 3311)
01 मोटरसाइकिल (CG 11 CD 0570)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top