
MD-Junaid Khan
मुंगेली। जिले की पथरिया पुलिस द्वारा मोटर पंप चोरी के प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया 1 एच.पी. मोटर पंप, केबल वायर और प्लास्टिक पाइप बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम रोहराकला निवासी शत्रुहन प्रसाद साहू ने थाना पथरिया में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम जरेली के नलकूप मोहल्ले में पेयजल व्यवस्था के लिए लगाए गए बोर पंप से अज्ञात चोरों ने करीब 130 फीट केबल वायर, 13 प्लास्टिक पाइप और 1 एच.पी. मोटर पंप चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 14 हजार रुपये बताई गई। शिकायत के आधार पर 25 जून 2026 को थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 166/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी का मोटर पंप और केबल वायर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने योगेश साहू (21 वर्ष) और निखिल सिगरौल (23 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम जरेली, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की,आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 1 एच.पी. मोटर पंप, केबल वायर और 12 प्लास्टिक पाइप बर आमद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत विधिवत गिरफ्तार कर 29 जून 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पथरिया उपनिरीक्षक गिरजाशंकर यादव सहित पुलिस टीम के प्र.आर. वीरभद्र सिंह, आरक्षक हलीश गेंदले, स्वारथ ध्रुव और राजतिलक बंजारे का अहम किरदार रहा।

