CG CRIME

बिलासपुर | नशे में धुत युवक को निशाना बनाकर बाइक, मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले की तोरवा पुलिस ने नशे की हालत का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा सामान बरआमद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी श्रवण कुमार, निवासी ग्राम ढेका, थाना तोरवा ने 27 जून 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मुक्तिधाम के पास स्थित शराब भट्ठी के समीप नशे की हालत में था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उसे अपने साथ कुछ दूरी तक ले गए और उसकी नशे की अवस्था का फायदा उठाकर उसकी पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और कान की सोने की बाली चोरी कर मौके से फरार हो गए।

शिकायत मिलते ही तोरवा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 464/2026 के तहत धारा 303(3) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी

(1)- अनीस मसीह (40 वर्ष)
निवासी – काली मंदिर के पास, देवरीडीह, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।

(2)- अरुण उर्फ गोलू नेताम (20 वर्ष)
निवासी – हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, देवरीखुर्द, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।

बर आमद मशरूका

पल्सर मोटरसाइकिल (CG-10 BN-7932)
1 मोबाइल फोन
1 सोने की बाली

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top