
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के भाटापारा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते 06 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से ₹49,530 नगद और ताश पत्ती जप्त कर न्यायालय में पेश किया है।जानकारी के अनुसार दिनांक 27.06.2026 को रात के समय मुखबिर के जरिए विश्वसनीय सूचना मिली थी कि गांधी मंदिर वार्ड भाटापारा निवासी नवीन केशरवानी अपने मकान की दूसरी मंजिल के खुले हॉल में मोटी रकम की हार-जीत का दांव लगवाकर ‘काटपत्ती’ नामक जुआ खिला रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम द्वारा तत्काल संबंधित स्थापित में घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम द्वारा अचानक दी गई दबिश में फड़ पर मौजूद जुआरियों में हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने 06 नामजद आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। जामा तलाशी और फड़ से कुल ₹49,530 नगद, 52 परी ताश के पत्ते को विधिवत जब्त किया गया। पूछताछ के दौरान मकान मालिक नवीन केशरवानी ने स्वीकार किया कि वह जुआरियों से प्रति हजार ₹100 नाल कमीशन लेकर अपने घर में जुआ खिलवाता था। आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 के तहत दंडनीय पाए जाने पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 205/2026 पंजीबद्ध किया गया है। विवेचना क्रम में सभी 06 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

नाम गिरफ्तार आरोपी –
1. नवीन केशरवानी पिता स्व. बालकिशन केशरवानी, उम्र 52 वर्ष निवासी गांधी मंदिर वार्ड, भाटापारा थाना भाटापारा शहर
2. जितेन्द्र देवांगन पिता भगवती देवांगन, उम्र 51 वर्ष निवासी नयापारा वार्ड, भाटापारा थाना भाटापारा शहर
3. सुरेन्द्र कुर्रे पिता स्व. सखाराम कुर्रे, उम्र 42 वर्ष निवेश ग्राम बोरसी-ब थाना भाटापारा ग्रामीण)
4. योगेश कोसले पिता देवचरण कोसले, उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बोरसी-ब, थाना भाटापारा ग्रामीण)
5. गोपाल मनहरे पिता पुनाराम मनहरे, उम्र 45 वर्ष निवासी मेहता नगर, भाटापारा थाना भाटापारा शहर
6. सुनील पटेल पिता रतिराम पटेल, उम्र 40 वर्ष नाव मातादेवालय वार्ड, भाटापारा थाना भाटापारा शहर
जप्ती
1. कुल नगद रकम: ₹49,530/-
2. सामग्री: 52 परी ताश पत्ती

