CG CRIME

बिलासपुर | सीपत | मोबाइल और किराना दुकान में हुई चोरी का 48 घंटे के भीतर खुलासा, एक आरोपी सहित दो विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले की सीपत पुलिस द्वारा ग्राम मचखंडा में मोबाइल एवं किराना दुकान में हुई चोरी का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी और दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी गया संपूर्ण (100%) मशरूका बर आमद कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रहलाद कुमार साहू (33 वर्ष) निवासी ग्राम मचखंडा ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 जून 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोर उनकी मोबाइल एवं किराना दुकान की खिड़की से अंदर घुस गए और दुकान में रखा सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में नए मोबाइल, एंड्रॉयड फोन, ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स, परफ्यूम, सिगरेट एवं नकदी शामिल थी। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹25,000 बताई गई।

शिकायत दर्ज होते ही थाना प्रभारी सीपत ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सूर्यप्रकाश सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी

सूर्यप्रकाश सूर्यवंशी (18 वर्ष 03 माह)
पिता – अंगद राम सूर्यवंशी
निवासी – बजौर बिटुपारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर

दो विधि से संघर्षरत बालक

बर आमद मशरूका

05 नग नए कीपैड मोबाइल
01 नग रियलमी 5i एंड्रॉयड मोबाइल
02 नग ब्लूटूथ स्पीकर
03 नग ईयरबड्स
01 नग फ्लिप कवर
परफ्यूम
सिगरेट
अन्य चोरी गया सामान । कुल बर आमदगी मूल्य लगभग ₹25,000

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top