CG CRIME

बिलासपुर | सीपत |खम्हरिया के रमेश ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,04 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी के प्रकरण में तीन आरोपियों सहित चोरी का माल खरीदने वाले एक खरीददार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 6.80 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर एवं घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरआमद कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी विभूति विनय सोनी ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे वह ग्राम खम्हरिया स्थित अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर रहा था। दुकान का सोना-चांदी का जेवर और 1 लाख रुपये नगद दो बैग में रखे हुए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बैग लेकर भाग गया और पहले से सड़क पर मौजूद मोटरसाइकिल सवार साथियों के साथ फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर एसीसीयू बिलासपुर और थाना सीपत की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। टीम ने खम्हरिया, आसपास के गांवों और बलौदा क्षेत्र में लगे 200 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और लगातार आरोपियों की तलाश करती रही।

4 जून 2026 को चौकी कोटमीकला, थाना पेंड्रा से सूचना मिली कि एक अन्य मामले में गिरफ्तार आरोपियों खुशीराम साहू, मनीष उर्फ राहुल मंडल और राजाराम साहू ने पूछताछ में खम्हरिया ज्वेलर्स चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद जेवर आपस में बांट लिए थे।
खुशीराम साहू ने कुछ चांदी के जेवर दीपक वर्मा को बेच दिए थे। राजाराम साहू से एक जोड़ी चांदी की पायल और दो सोने के टॉप्स बर आमद किए गए।

मनीष उर्फ राहुल मंडल के पास मौजूद कुछ चोरी का माल और देशी कट्टा-कारतूस देवघर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा पहले ही जप्त किया जा चुका था। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ग्राम मड़ई के श्मशान घाट के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई थी, जिसे पुलिस ने बर आमद कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी-

(1)- खुशीराम साहू (65 वर्ष), निवासी बिटकुला, थाना सीपत, बिलासपुर
(2)- मनीष उर्फ राहुल मंडल (30 वर्ष), निवासी विजय नगर, थाना बांका, जिला बांका, बिहार
(3)- राजाराम साहू (25 वर्ष), निवासी बिटकुला, थाना सीपत, बिलासपुर

नाम खरीदार
दीपक वर्मा (42 वर्ष), निवासी ग्राम सेल, थाना कसडोल, जिला बलौदा बाजार

बर आमद मशरूका
(1)- 2.88 किलोग्राम चांदी के जेवर
(2)- 13.30 ग्राम सोने के जेवर
(3)- एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BF 2654 कुल कीमत लगभग 6.80 लाख रुपये

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top