CG CRIME

बिलासपुर |अवैध गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार|कब्जे से ₹6.25 लाख कीमती अवैध गांजा एवं 04 मोबाइल फोन जप्त

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सिविल लाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत उसलापुर रेलवे स्टेशन पर अवैध गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.405 किलोग्राम अवैध गांजा कीमत लग भग ₹6.25 लाख एवं 04 मोबाइल फोन जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।जानकारी के अनुसार 26 जून 2026 को सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पुरुष, दो महिलाएं और उनके साथ एक छोटा बच्चा आसमानी रंग की ट्रॉली बैग में गांजा लेकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन से उस्लापुर स्टेशन की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उस्लापुर रेलवे स्टेशन स्थित लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र के पास घेराबंदी कर संदिग्धों को रोका।

तलाशी के दौरान पुलिस द्वारा ट्रॉली बैग पर खाकी रंग के प्लास्टिक टेप में लिपटे 11 पैकेट गांजा बर आमद हुए। कुल वजन 12.405 किलोग्राम पाया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 6 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी प्रकाश नायक उर्फ पप्पू (41 वर्ष) निवासी – कोक्स कॉलोनी, बबुआ बगीचा, थाना सदर, जिला झारसुगुड़ा (ओडिशा) (2)- नेहा सिंह (34 वर्ष) पत्नी प्रकाश नायक उर्फ पप्पू, निवासी झारसुगुड़ा (ओडिशा) (3)- अर्चना सिंह (27 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 09, बजरंगीपारा,थाना चांपा, जिला जांजगीर -चांपा (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी-

(1)- प्रकाश नायक उर्फ पप्पू (41 वर्ष)
निवासी – कोक्स कॉलोनी, बबुआ बगीचा, थाना सदर, जिला झारसुगुड़ा (ओडिशा)

(2)- नेहा सिंह (34 वर्ष)
पत्नी – प्रकाश नायक उर्फ पप्पू, निवासी झारसुगुड़ा (ओडिशा)

(3)- अर्चना सिंह (27 वर्ष)
निवासी – वार्ड क्रमांक 09, बजरंगीपारा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)

जप्त मशरूका –
12.405 किलोग्राम अवैध गांजा
अनुमानित कीमत – ₹6.25 लाख एवं 04 मोबाइल फोन जप्त।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top