CG CRIME

बिलासपुर | सकरी | शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विनोद कुमार सूर्यवंशी (32 वर्ष), निवासी ग्राम लाखासार ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 जून 2026 को वह मोटरसाइकिल से अपने गांव से बहतराई जा रहा था। इसी दौरान भगेला साहू के घर के पास मुख्य मार्ग पर विमल यादव, रामेश्वर कोल और यशवंत ध्रुव ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर सकरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 600/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 119(1), 3(5) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विमल यादव उर्फ बड़कू (20 वर्ष) एवं रामेश्वर कोल उर्फ गुड्डू (22 वर्ष), दोनों निवासी लाखासार आवासपारा, थाना सकरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

प्रकरण का तीसरा आरोपी यशवंत ध्रुव फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश की जा रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top