CG CRIME

बिल्हा | ऑपरेशन बाज | बाबा की वेशभूषा में घूम रहा 2 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन बाज के तहत स्थायी वारंटियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन जिले में स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत बिल्हा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जानकारी के अनुसार मारपीट के मामले में स्थायी वारंटी जगदीश बांधे (50 वर्ष), निवासी देवकिरारी, थाना बिल्हा पिछले दो वर्षों से दूसरे गांवों में बाबा की वेशभूषा में घूमकर भीख मांगते हुए जीवनयापन कर रहा था। वेशभूषा बदलने के कारण गांव में उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने ग्राम सरपंच से मतदाता परिचय पत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त कर उसकी तलाश शुरू की। 17 अक्टूबर 2026 को जगदीश बांधे बिल्हा रेलवे स्टेशन पर बाबा की वेशभूषा में घूमता मिला। पुलिस ने मतदाता परिचय पत्र में लगी तस्वीर से मिलान कर उसकी पहचान की और उसे थाने लाया। वहीं दूसरे स्थायी वारंटी मनोज टंडन (33 वर्ष), निवासी इंद्रपुरी, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर को आबकारी मामले में तलाश कर पकड़ा। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।




बिल्हा पुलिस के अनुसार, पिछले एक सप्ताह के भीतर 6 स्थायी वारंट तामिल किए जा चुके हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार बंजारे, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग और आरक्षक क्रमांक 886 प्रताप साहू का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top