
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़सरा में एक दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले के 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर 2026 को ग्राम बोड़सरा निवासी बोध सागर कोशले ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांव का रहने वाला माखन लाल धृतलहरे उनके घर में घुसा और उनकी दिव्यांग बेटी को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान शिकायतकर्ता की दूसरी बेटी ने आरोपी को देख लिया, जिसके बाद वह घर के पिछले दरवाजे से भाग गया। शिकायत मिलने के बाद चकरभाठा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की। आरोपी फरार होने की कोशिश में था पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा । पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331, 351(3) और 64(1) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
नाम आरोपी- माखन लाल धृतलहरे (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय सरजू धृतलहरे, निवासी ग्राम बोड़सरा, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर।

