CG CRIME

चकरभाठा | धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र सब्जी मार्केट में धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर 2026 को चकरभाठा सब्जी मार्केट के पास एक युवक के हाथ में धारदार लोहे का चाकू लेकर लहराने और लोगों को डराने-धमकाने की सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरआमद कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।


नाम आरोपी– शिव साहू (23 वर्ष), पिता स्वर्गीय दशेराम साहू, निवासी वार्ड नंबर 12, जोगीपुर, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top