
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र NTPC सीपत में 26 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर परियोजना के कार्यस्थल से कॉपर केबल वायर चोरी के प्रकरण में पुलिस ने 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कॉपर वायर बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ब्रिज एंड रूफ (इंडिया) लिमिटेड में कार्यरत अरुण कुमार सिन्हा (64 वर्ष) ने 16 अक्टूबर 2026 को सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। NTPC सीपत टाउनशिप के जलाशय-1बी में 26 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर परियोजना का काम चल रहा है। परियोजना के साइट ऑफिस में 6 एमएम कॉपर केबल वायर के 100 ड्रम रखे गए थे।
साइट की जांच के दौरान 12 ड्रम कॉपर केबल वायर गायब मिले।

शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही राजकुमार देवार उर्फ अकड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात बताई। आरोपियों ने कथित तौर पर कंपनी के कार्यालय की दीवार फांदकर कॉपर वायर के ड्रम चोरी किए। इसके बाद वायर को ई-रिक्शा में ले जाकर प्रगति नगर स्थित खंडहर अस्पताल परिसर में जलाया गया और निकला कॉपर नवाडीह के कबाड़ी नंद कुमार साहू को बेच दिया गया एवं रकम आपस में बांटने और उससे एक मोटरसाइकिल खरीदने की बात भी जांच में सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 2 क्विंटल 11 किलोग्राम कॉपर केबल वायर को कथित तौर पर कुल ₹2,00,106 बर आमद कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1. राजकुमार देवार उर्फ अकड़ी (40 वर्ष) — प्रगति नगर, सीपत।
2. देवी लाल देवार (40 वर्ष) — प्रगति नगर, सीपत।
3. उमाशंकर सूर्यवंशी (36 वर्ष) — नरगोड़ा, आवास पारा।
4. चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी (20 वर्ष) — प्रगति नगर, सीपत।
5. चतुर राम खरे (45 वर्ष) — प्रगति नगर, सीपत।
6. अनिल कुमार सूर्यवंशी (22 वर्ष) — नरगोड़ा, आवास पारा।
7. चंद्रहास सूर्यवंशी (22 वर्ष) — प्रगति नगर, सीपत।
8. नंद कुमार साहू (45 वर्ष) — झलमला, थाना सीपत। पुलिस के अनुसार, वह कबाड़ का कारोबार करता है और चोरी का कॉपर वायर खरीदने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

बर आमद मशरूका
– 2 क्विंटल 11 किलोग्राम कॉपर केबल वायर।
– ई-रिक्शा क्रमांक CG 10 CD 7142।
– हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल।
– ₹15,500 नकद।

