CG CRIME

बिलासपुर | साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल खाता धारक गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के ACCU टीम एवं मल्हार चौकी पुलिस ने साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में कथित तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे एक म्यूल बैंक खाते की जांच के बाद खाताधारक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक संदिग्ध खाते के विरुद्ध ऑनलाइन साइबर अपराध की पांच शिकायतें दर्ज मिली थीं। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की गई। पुलिस मुख्यालय रायपुर से मिले निर्देश के बाद ACCU बिलासपुर और मल्हार चौकी की टीम ने संदिग्ध बैंक खातों की जांच शुरू की। भारत सरकार के पुलिस पोर्टल समन्वय (JMIS) पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते की पड़ताल की गई।

जांच के दौरान उक्त खाते के खिलाफ पांच साइबर शिकायतें दर्ज होने की जानकारी सामने आई। बैंक स्टेटमेंट की जांच में खाते में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों की रकम सहित अन्य राशि जमा होने तथा UPI और ATM के जरिए रकम हस्तांतरित करने और निकालने की बात सामने आई।

जांच में संदिग्ध बैंक खाता बलवान घृतलहरे, पिता शत्रुहन धृतलहरे, उम्र 31 वर्ष, निवासी स्कूल पारा, परसाडीह, वार्ड क्रमांक 04, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, छत्तीसगढ़ से संबंधित पाया गया। खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन और हस्तांतरण में किया गया। जांच के आधार पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 61, 317(5) और 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरोप के समर्थन में साक्ष्य मिलने की बात कहते हुए पुलिस ने बलवान घृतलहरे को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, बैंक खाते से जुड़े लेन-देन और अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच अभी जारी है।



उपरोक्त कार्यवाही में ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उप निरीक्षक एवं मल्हार चौकी प्रभारी अवधेश सिंह, आरक्षक सतीश भारद्वाज और रमेश यादव का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top