

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले में फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत बिल्हा पुलिस द्वारा दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। पकड़े गए वारंटियों में (1)- मनमोहन कोसले, पिता कुजराम कोसले, निवासी सम्बलपुरी, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर। (2)- भाउराम जांगड़े, पिता दयाराम जांगड़े, निवासी बिटकुली, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर। बिल्हा थाना स्तर पर टीम गठित कर वारंटियों की तलाश की गई। पुलिस ने दोनों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी
(1)- मनमोहन कोसले, पिता कुजराम कोसले, निवासी सम्बलपुरी, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।
(2)- भाउराम जांगड़े, पिता दयाराम जांगड़े, निवासी बिटकुली, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार बंजारे, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, आरक्षक क्रमांक 886 प्रताप साहू और आरक्षक क्रमांक 276 नरसिंह राज का अहम किरदार रहा।

