CG CRIME

बिलासपुर – सकरी | विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले मे पुलिस ने पति, देवर और सास को किया गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदा में 26 वर्षीय विवाहिता दुर्गा निर्मलकर की संदिग्ध मौत के मामले में खुलासा करते हुए मृतका के पति, देवर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना के बीच दुर्गा की गला घोंटकर हत्या की गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को साड़ी के सहारे फंदे पर लटकाया गया। पुलिस ने आरोपी पति, देवर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दुर्गा की शादी वर्ष 2022 में रोहित निर्मलकर से हुई थी। उसके दो बेटियां थीं। मायके पक्ष ने आरोप लगाया था कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद से दुर्गा को ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। दुर्गा के भाई विदेशी निर्मलकर ने आरोप लगाया कि उससे मायके से ₹1.65 लाख लाने का दबाव बनाया जाता था और रकम नहीं लाने पर मारपीट की जाती थी। परिजनों ने मौत के बाद ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी।



पुलिस ने मामले में मृतका के पति रोहित निर्मलकर (30), देवर मोहित निर्मलकर (25) और सास ठगिया निर्मलकर (60) को गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 80, 238 और 3(5) के तहत कार्यवाही कर तीनों को न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top