
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोटा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 31 अगस्त 2026 को मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AW 8925 चोरी होने की सूचना मिली थी। मामले में पूर्व में विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ की गई थी, जिसमें उसके एक सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 28 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 829/2026, धारा 303(2), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
नाम आरोपी – मनहरण बिंझवार (20 वर्ष), निवासी डोंगरिपारा, ग्राम नवागांव, थाना कोटा
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, ASI शिव कुमार साहू, आरक्षक चंदन मानिकपुरी, आरक्षक दिलहरन पैकरा सहित थाना कोटा स्टाफ का अहम किरदार रहा।

