
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 27 सितंबर 2026 को पीड़िता एक नीले रंग के इलेक्ट्रॉनिक ऑटो क्रमांक CG 10 BU 9563 में सवार होकर कुंदन पैलेस गई थी।ऑटो चालक करन दरभे ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लिया और जबरदस्ती ऑटो में बैठाकर उसे एफसीआई चौक के आगे रेलवे डिपो के गेट नंबर-03 के पास सुनसान स्थान पर ले गया। सुनसान स्थान पर आरोपी ने पीड़िता को डराया-धमकाया और उसके मुंह को हाथ से दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में धारा 64, 138 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। अपराध दर्ज होने के बाद तारबाहर पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की और तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 64, 138 एवं 351(3) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी – करन दरभे पिता जवाहर सूर्यवंशी, उम्र 23 वर्ष, निवासी रामाग्रीन सिटी के आगे खमतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।

