CG CRIME

बिलासपुर | पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 27 सितंबर की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच मैट्रिक चौक इलाके में ओमप्रकाश लहरे का कुछ लोगों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान सुनील निर्मलकर उर्फ टाईगर, घनंजय धुरी उर्फ आदि और उनके अन्य साथियों द्वारा ओमप्रकाश पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में गंभीर चोट लगने के बाद ओमप्रकाश की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को फदहाखार जंगल में ले जाकर फेंक दिया।

28 सितंबर को मर्ग जांच के दौरान पुलिस और सीन ऑफ क्राइम यूनिट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ और जांच के दौरान हत्या से जुड़े अहम तथ्य सामने आने के बाद सिरगिट्टी थाने में अपराध क्रमांक 703/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1), 3(5) में मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर सुनील निर्मलकर उर्फ टाईगर, उम्र 28 वर्ष, निवासी शारदा मंदिर के सामने सिरगिट्टी और घनंजय धुरी उर्फ आदि, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोरमी रोड मैट्रिक चौक सिरगिट्टी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 703/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top