
MD-Junaid Khan
मुंगेली। जिले के लोरमी पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरों पर कार्यवाही करते हुए मोटर सायकल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 6 नग मोटर सायकल कीमती 2 लाख 10 हजार बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी चंद्रशेखर पटेल पिता ओंकार पटेल उग्र 28 साल साकिन मंगला बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर द्वारा 18 सितंबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17 सितंबर को अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी-10 एटी-2684 से दोपहर करीब 02.00 बजे अपनी मां के साथ खुड़िया डेम घुमने गया था, जिन्होने अपने मोटर सायकल को खुड़िया बांध उलट के पास नीचे में खड़ी कर अपनी मॉ के साथ खुड़िया बांध के उपर तरफ घुमने चला गया। घुमकर वापस करीब 03.00 बजे जहा पर अपने मोटर सायकल को खड़ी किया था वहां पर आकर देखा तो उसका मोटर सायकल वहां पर नही था।

मोटर सायकल के संबंध में यह आसपास पता तलाश किये कोई पता नहीं चलने पर मो.सा. क्रमांक सीजी-10 एटी-2684 कीमती करीब 30000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 400/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही के कुशल मार्गदर्शन पर त्वरिक कार्यवाही करते हुए मुखबीर सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर संदेही चरन कुर्रे व अमित चेेलकर निवासी अमलडीही को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर घटना दिनांक को उक्त मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किये इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों से 05 मोटर सायकल कुल 06 मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार कर दोनों आरोपी चरन कुर्रे व अमित चेलकर द्वारा 03-03 मोटर सायकल अपने-अपने घर में रखना बताये जाने पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपी चरन कुर्रे के निशानदेही पर चोरी गये 03 मोटर सायकल

(1) मो.सा. हीरो एचएफ डीलक्स काला रंग बिना नम्बर कीमती 35,000 रूपये (2) मो.सा. हीरो एचएफ डीलक्स लाल रंग बिना नम्बर 30,000 रूपये (3) मो.सा. हीरो एचएफ डीलक्स काला लाल रंग बिना नम्बर 25,000 रूपये तथा आरोपी अमित चेलकर के निशानदेही पर 03 मोटर सायकल (1) मो.सा. हीरो एचएफ डीलक्स काला लाल रंग बिना नम्बर 40,000 रूपये (2) मोटर सायकल हीरो कंपनी का काला रंग बिना नम्बर 25,000 रूपये (3) मोटर सायकल होण्डा साइन सिल्वर रंग बिना नम्बर 55,000 रूपये जुमला कीमती 2,10,000 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध कमांक 400/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी
1. चरन कुर्रे पिता शीतल प्रसाद कुर्र उम्र 22 वर्ष, निवासी अमलडीही थाना लोरगी, जिला मुंगेली (छ.ग.)
2. अमित चेलकर पिता कमल चेलकर उम्र 21 वर्ष निवासी अमलडीही थाना लोरगी, जिला मुंगेली (छ.ग.)
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, दयाल गवास्कर, आरक्षक राजू साहू, ईश्वर मरावी, कवि टोप्पो, युगल किशोर, रेखराम नेताम एवं सैनिक कुलदीप सिंह का अहम किरदार रहा।

