
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ पुलिस द्वारा अलग अलग जगहों पर शराब पर रेड कार्यवाही कर 02 आरोपियों को कच्ची महुआ और देशी- अंग्रेजी शराब कुल 16.12 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 09.09.26 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी की टीम ने दो जगहों पर दबिश दी। पहली कार्यवाही व्यासनगर में सत्यवान पटेल पिता कौशल पटेल उम्र 68 साल निवासी व्यासनगर 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती ₹2000/- और दूसरी कार्यवाही ग्राम कोसला में लखन जोशी पिता लक्ष्मीप्रसाद उम्र 32 साल निवासी कोसला – 6.12 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब अवैध रूप से शराब बेचते पाए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अलग अलग धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


जप्ती और नाम गिरफ्तार आरोपी
01. सत्यवान पटेल पिता कौशल पटेल उम्र 68 साल निवासी व्यासनगर – 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती ₹2000/-
02. लखन जोशी पिता लक्ष्मीप्रसाद उम्र 32 साल निवासी कोसला – 6.12 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब
कुल 16.12 लीटर शराब, कुल कीमती ₹5,480/- जप्त।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, सउनि सरोज पाटले, म.प्र.आर. मंजू सिंह, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, श्याम सरोज ओग्रे, सैनिक अनिल दिनकर का अहम किरदार रहा।

