CG CRIME

पामगढ़ | महिला से दुष्कर्म की साजिश में साथ देने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ पुलिस द्वारा महिला से दुष्कर्म की साजिश में साथ देने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त कार जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना पामगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रलोभन देकर बहला- फुसलाकर ले जाया गया है। सूचना पर थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत महिला सकुशल बर आमद किया। पूछताछ में पीड़िता द्वारा बताया गया कि दिनांक 23.08.26 की रात्रि में आरोपी रमेश श्रीवास निवासी भैंसो एवं उसके साथियों द्वारा उसे बहला- फुसलाकर जबरदस्ती कार में बैठाया गया। पीड़िता द्वारा विरोध एवं चिल्लाने पर आरोपी रमेश श्रीवास ने उसका मुंह हाथ से बंद कर दिया तथा उसे कार से रायगढ़ की ओर ले गया।

रायगढ़ पहुंचने के बाद आरोपी के साथी वहां से चले गए। इसके बाद आरोपी रमेश श्रीवास द्वारा पीड़िता के साथ जबरन अनाचार किया गया। प्रकरण में मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास के साथ षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। जिसे मुखबिर की सूचना पर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा वारदात में आरोपी का साथ देना कबूल किया जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

मामले में मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास उम्र 40 साल निवासी ग्राम भैंसों थाना पामगढ़ को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।


गिरफ्तार आरोपी
01. आकाश सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी भैंसो
2. प्रमोद श्रीवास, उम्र 30 वर्ष, निवासी भैंसो, थाना पामगढ़
3. इंद्र कुमार धीवर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ब्यासनगर, पामगढ़
4. उमेश यादव उर्फ भोलू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ब्यासनगर, पामगढ़

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी पामगढ़ एवं थाना स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top