CG CRIME

बिलासपुर | खड़े हाइवा के बॉडी में लगे वायर काटकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार | कब्जे से ₹30 हजार का वायर बर आमद |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा वाहन की बॉडी में लगे वायर काटकर चोरी करने के वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए वायर भी बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 8 सितंबर 2026 की रात करीब 3:30 बजे हाइवा क्रमांक CG 04 MK 7720 ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ा था। इसी दौरान उसकी बॉडी में लगे वायर को काटकर चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर वाहन मालिक दीपक निगम (53 वर्ष) की शिकायत पर थाना चकरभाठा में अपराध क्रमांक 525/2026, धारा 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की, जांच के दौरान संदेह के आधार पर सुभाष मोहले (30 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए वायर बर आमद किए , जिसकी कीमत करीब ₹30,000 बताई गई है जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top