CG CRIME

रतनपुर | गुल्लक तोड़कर नगदी चोरी करने वाला एक आरोपी समेत एक नाबालिग गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में पड़ोसी के घर से गुल्लक तोड़कर नगदी चोरी करने वाले एक आरोपी समेत एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थिया नीलम श्यामले ने 8 सितंबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 6 से 10 अगस्त के बीच वह घर पर नहीं थीं। इसी दौरान किसी ने घर का दरवाजा धक्का देकर खोला और अंदर रखी गुल्लक चोरी कर ली। गुल्लक में करीब ₹30 हजार थे बताया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबिरों के जरिए संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पड़ोस में रहने वाले दो लोगों पर संदेह हुआ। पुलिस ने गौरव श्यामले (19), निवासी मदनपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में गौरव ने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर गुल्लक चोरी करने, उसे तोड़कर करीब ₹33 हजार निकालने, रकम आपस में बांटने और उससे मोबाइल खरीदना बताया।

पुलिस ने आरोपी और नाबालिग से दो मोबाइल फोन जप्त कर दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एवं नाबालिग के संबंध में किशोर न्याय कानून के तहत कार्यवाही की गई है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल साहू, सउनि पवन सिंह सहित पुलिस टीम का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top