CG CRIME

बिलासपुर | पैसे के लेनदेन को लेकर युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सरकंडा पुलिस द्वारा पैसे के लेनदेन को लेकर युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी शनि कुमार बंजारे (35 वर्ष) निवासी ईमलीभाठा, जोगी आवास, थाना सरकंडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई की ,26 अगस्त 2026 को वह अपनी पत्नी भगवती कोरी एवं बच्चों के साथ ईदमिलादुन्नबी जुलूस देखने गोल बाजार गया था।

जुलूस देखने के बाद परिवार के साथ वापस लौटते समय विनित श्रीवास ने उसे पूर्व में घरेलू काम के लिए लिए गए पैसों का लेनदेन करने के लिए गणेश अस्पताल के पास बुलाया, जहां वह गार्ड का काम करता है। वहां पैसों की लेनदेन को लेकर शनि कुमार बंजारे और विनित श्रीवास के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान विनित श्रीवास ने अपने साथी किशन ध्रुव के साथ मिलकर प्रार्थी से अश्लील गाली-गलौज की और उसके साथ हाथ-मुक्के, डंडे एवं बेल्ट से मारपीट की।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर दोनों आरोपियों विनित कुमार श्रीवास एवं किशन ध्रुव को गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1210/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी –
(1)- विनित कुमार श्रीवास (26 वर्ष), निवासी गोखले नाला के पास, डबरीपारा, उसलापुर, थाना सकरी, बिलासपुर।
(2)- किशन ध्रुव (29 वर्ष), निवासी गोखले नाला के पास, डबरीपारा, उसलापुर, थाना सकरी, बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top