CG CRIME

बिलासपुर | लूट के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी पुलिस द्वारा लूट के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को ओडिशा के राउरकेला से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घटना 19 जून 2026 की सुबह करीब 8:15 बजे एक महिला अपने घर के पास फूल तोड़ रही थी। इसी दौरान स्कूटी से तीन युवक वहां पहुंचे। युवकों ने महिला के साथ मारपीट कर उसके गले में पहनी करीब एक तोला की सोने की चेन जिसमें लॉकेट लगा था, लूट ली और मौके से फरार हो गए। जिसके रिपोर्ट पर सिरगिट्टी थाने में अपराध क्रमांक 457/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर तत्काल कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों नवीन साहू और प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार थे। फरार आरोपियों की तलाश के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।

जांच के दौरान दोनों आरोपियों के राउरकेला ओडिशा में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने तत्काल आवश्यक अनुमति प्राप्त कर राउरकेला में दबिश दी और सोनू सोनकर उर्फ टेनी (29) तथा मोह. ईरफान अंसारी उर्फ झुले (19) दोनों को गिरफ्तार कर बिलासपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top