CG CRIME

बलौदाबाजार | लूट के प्रकरण का फरार शातिर एवं कुख्यात आरोपी गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिला पुलिस द्वारा ग्राम रोहरा में हुए  सोना चांदी के जेवर लूट के प्रकरण में फरार शातिर एवं कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से लगभग ₹61,950 नगद, पिस्तौल, जिंदा कारतूस, मोबाइल जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 16.07.2026 को प्रातः लगभग 09:30 बजे, ग्राम रोहरा निवासी व दीपक ज्वेलर्स के संचालक बलराम सोनी अपनी एक्टिवा (CG 22 AG 7852) से तरेंगा से रोहरा जा रहे थे। रोहरा हाई स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने प्रार्थी पर हमला कर मोबाइल व स्कूटी की चाबी छीनी और बैग में रखे 13 किग्रा चांदी व 70 ग्राम सोना (कुल कीमती ₹12,00,000) लूट कर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 404/2026, धारा 309(6) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के निर्देशन में नेतृत्व में थाना भाटापारा ग्रामीण एवं साइबर सेल की एक संयुक्त विशेष जांच दल का गठन किया गया।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा पूर्व में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, प्रकरण में संलिप्त आरोपी कौशलेश त्रिपाठी फरार हो गया था।


इस दौरान कौशलेश त्रिपाठी बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना तंत्र स्थापित कर एवं उन्नत तकनीकी विश्लेषण एवं प्रभावी आपसी सामंजस्य का परिचय देते हुए कौशलेश त्रिपाठी के छिपने के ठिकाने का सटीक लोकेशन का पता किया गया। आरोपी के ठिकाने का पता चलते ही पुलिस टीम द्वारा दबिश देते हुए आरोपी को सीतामढ़ी कोरबा से हिरासत में लिया गया। प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस द्वारा अब तक की जांच एवं विवेचना में प्रकरण में संलिप्त कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण विवेचना में है। आरोपी कौशलेश त्रिपाठी अत्यंत शातिर एवं आदतन किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा, लूट, डकैती आदि गंभीर धाराओं में 25 से अधिक मामले दर्ज है।



गिरफ्तार आरोपी-कौशलेश त्रिपाठी पिता देवमणी उम्र 55 साल निवासी ग्राम डेरावारी थाना लालापुर जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी गुलाब नगर श्री पार्क जामनगर गुजरात।

बर आमद मशरूका
1. एक पुरानी पिस्टल, मैगज़ीन 02 जिंदा कारतूस – मोबाइल 03 नग – नगदी ₹61,950-  आरोपी का पैन-कार्ड

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top