

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी चोरी किए गए वाहन की नंबर प्लेट निकालकर घूम रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को संदेह हुआ और पूछताछ में चोरी की वारदात का खुलासा हुआ।
जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 को प्रार्थी साहिल सिंह, निवासी इंटरसिटी होटल के पास तोरवा, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

होटल इंटरसिटी तोरवा के पास से यामाहा मोटर साइकिल क्रमांक CG 10 BQ 4051 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली है।

रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 410/2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चोरी हुई मोटरसाइकिल और आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट निकालकर घूमते मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को रोक कर पूछताछ की। पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी की होना सामने आया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल बर कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
1. पवन पटेल, उम्र 19 वर्ष
निवासी — पाठकपारा, वार्ड नंबर 06, तखतपुर
2. शेख इरफान, उम्र 23 वर्ष
निवासी — बड़े बेरला, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली

जप्त मशरूका
यामाहा मोटरसाइकिल CG 10 BQ 4051
अनुमानित कीमत — ₹30,000

