

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के मस्तूरी पुलिस द्वारा कच्ची महुआ शराब का परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 15-08-2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध रूप से महुआ शराब लेकर ग्राम नागरडीह से ग्राम जोरवा होते हुए मस्तूरी की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी राहुल बंजारे (20 वर्ष), निवासी ग्राम नागराडीह, थाना चकरभाठा को पकड़ा।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 11 पैकेटों में कुल 33 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत करीब ₹6,400 बर आमद हुई।

पकड़े गए आरोपी से शराब परिवहन में इस्तेमाल R15 मोटरसाइकिल कुल जप्ती ₹1,86,400 क्रमांक CG 10 BW 7912 जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 563/2026 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।में

