CG CRIME

कोरबा | बेशकीमती इमारती लकड़ी अमानत में खयानत कर अवैध परिवहन एवं चोरी के मामले में बड़ी कार्यवाही| 9 लाख मूल्य की लकड़ी एवं क्रेन बर आमद

MD-JUNAID KHAN

कोरबा। जिले के सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए इमारती लकड़ी के अवैध परिवहन के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। प्रारंभिक शिकायत में सात वृक्षों से संबंधित लकड़ी के अवैध परिवहन का उल्लेख था, किंतु गहन विवेचना एवं पुलिस-वन विभाग की समन्वित कार्यवाही के दौरान बड़ी मात्रा में इमारती लकड़ी एवं उपयोग में लाई गई क्रेन बर आमद की गई है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा थाना सिविल लाइन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सीएसईबी रामपुर स्थित जूनियर क्लब के समीप राजस्व क्षेत्र में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से वृक्षों की कटाई का कार्य चल रहा था। निरीक्षण के दौरान सात वृक्षों से प्राप्त इमारती लकड़ी के अनधिकृत रूप से परिवहन किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री आस्था शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मामले की गंभीरता से जांच प्रारंभ की गई।



तकनीकी साक्ष्यों, दस्तावेजी विश्लेषण एवं सतत् पतासाजी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई, जिससे लकड़ी को कोरबा से रायपुर-अभनपुर क्षेत्र तक ले जाने के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।

विवेचना के दौरान प्रदेश स्तर पर गठित संयुक्त जांच दल की कार्रवाई में लगभग 20.169 घन मीटर इमारती लकड़ी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹9 लाख है, बरामद की गई। साथ ही परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त एक क्रेन भी जप्त की गई है।



मामले में आरोपी सुनील कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर थाना सिविल लाइन के अपराध क्रमांक 673/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 316(5) एवं 317(2) के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

प्रारंभिक शिकायत एवं विवेचना के दौरान हुई बरामदगी के आधार पर पुलिस एवं संबंधित विभाग पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top