CG CRIME

बिलासपुर | बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश | चार आरोपी गिरफ्तार |कब्जे से चोरी की 03 बाइक बरामद |सिविल लाईन पुलिस एवं ACCU (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त कार्यवाही

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सिविल लाईन पुलिस एवं ACCU (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की टीम द्वारा सशक्त ऐप की मदद से बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 03 चोरी के दोपहिया वाहन भी बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना में वर्ष 2023 में दर्ज एक्टिवा चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग बेहद कम कीमत में संदिग्ध दोपहिया वाहनों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ACCU और सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए संदिग्धों से पूछताछ की। इस दौरान उनके पास मौजूद वाहनों का सशक्त ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया, जिसमें पता चला कि वाहन सिविल लाइन, बिल्हा और तोरवा थाना क्षेत्र से चोरी किए गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि 21 जून 2026 को बिल्हा थाना क्षेत्र के दगौरी से हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल चोरी की थी। वर्ष 2023 में बिलासा छात्रावास के सामने शीतला माता मंदिर के पास से एक्टिवा स्कूटी चोरी कर बेच दी थी। तोरवा थाना क्षेत्र के चुचुहियापारा ओवरब्रिज के नीचे से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी कर उसका उपयोग स्वयं कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी

(1)- दुर्गेश निषाद (23 वर्ष), निवासी लाल खदान केवटपारा, थाना तोरवा, बिलासपुर।
(2)- ईश्वर निषाद (19 वर्ष), निवासी लाल खदान केवटपारा, थाना तोरवा, बिलासपुर।

नाम चोरी के वाहन खरीदने वाले आरोपी:

(1)- आशुतोष कुमार मिरी (29 वर्ष), निवासी गणेश नगर, चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर।
(2)- लक्ष्मण विश्वकर्मा उर्फ गोविंदा (29 वर्ष), निवासी लाल खदान के पास, थाना तोरवा, बिलासपुर।

बर आमद वाहन
एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 10 JD 3517
हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 EE 2063
मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BN 1522

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों चोरी के वाहन बर आमद किए। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top