
MD-Junaid Khan
बिलासपुर । जिले के सरकंडा पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 05 मोटर सायकल बरआमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 14 जून 2026 को मोपका निवासी कमलेश चंद्राकर ने थाना सरकंडा में शिकायत दर्ज कराई कि 13 जून की रात करीब 11:30 बजे उन्होंने अपनी एक्टिवा स्कूटी CG 10 BN 1325 को विवेकानंद नगर मोपका स्थित अपने दोस्त के घर के बाहर लॉक कर खड़ा किया था। करीब 20 मिनट बाद बाहर आने पर स्कूटी गायब मिली।
शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवकों के पास संदिग्ध वाहन हैं। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक एक्टिवा स्कूटी को सशक्त एप में चेक किया, जिसमें वह चोरी का वाहन निकला। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वर्ष 2025 और 2026 में की गई कई वाहन चोरियों का खुलासा किया। आरोपियों द्वारा कबूला गया की,
जुलाई 2025 – विवेकानंद कॉलोनी मोपका से एक्टिवा स्कूटी CG 10 AF 5290 चोरी कर ₹10,000 में बेची। अक्टूबर 2025 – विवेकानंद कॉलोनी से स्प्लेंडर बाइक CG 10 P 0129 चोरी। फरवरी 2026 – गोड़पारा साईं मंदिर के पास से एक्टिवा स्कूटी CG 10 AJ 6340 चोरी कर ₹5,000 में बेची।
जून 2026 – ठाकुर देव मंदिर मोपका के पास से यामाहा बाइक CG 10 JL 0783 चोरी कर ₹2,000 में बेच दी। जून 2026 – कमलेश चंद्राकर की एक्टिवा स्कूटी CG 10 BN 1325 चोरी। पुलिस ने चोरी की गई कुल 05 दोपहिया वाहन बर आमद कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
(1)- सुरेन्द्र भुनेश्वर (22 वर्ष), निवासी खाल्हेपारा, मोपका, थाना सरकंडा
(2)- सुजल दर्वे उर्फ रिंकू (24 वर्ष), निवासी खाल्हेपारा, मोपका, थाना सरकंडा
उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य एवं मोपका चौकी प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे का अहम किरदार रहा।

