CG CRIME

बिलासपुर | सरकंडा | चोरी के दो अलग-अलग प्रकरण का खुलासा| दो शातिर चोर गिरफ्तार |कब्जे से 11 महंगे स्मार्टफोन सहित नकदी और घड़ियां बर आमद

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सरकंडा पुलिस द्वारा चोरी के दो अलग-अलग प्रकरण का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 11 महंगे स्मार्टफोन, 2 हाथ घड़ियां और नकदी बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।ल

जानकारी के अनुसार पहला मामला: सरकंडा क्षेत्र के जोरापारा निवासी एक युवक के घर से दो मोबाइल, दो हाथ घड़ियां और नकदी चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी निखिल सोनी (24 वर्ष) को नूतन चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा था। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने आरोपी महेश मानिकपुरी उर्फ सोनू (22 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अशोक नगर, खमतराई, स्वर्णिमा कॉलोनी और अन्य क्षेत्रों में सूने मकानों व कमरों से 9 महंगे स्मार्टफोन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सभी मोबाइल बर आमद किए। साथ ही दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बरआमद मशरूका – (1)- 11 महंगे स्मार्टफोन (Vivo, Poco, Motorola, Oppo, Realme, Infinix, Samsung, Mi) (2)- 2 हाथ घड़ियां (3)- नकदी रकम

गिरफ्तार आरोपी-

(1)- निखिल सोनी (24 वर्ष), सरकंडा
(2)- महेश मानिकपुरी उर्फ सोनू (22 वर्ष), सिरगिट्टी

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top