CG CRIME

मुंगेली | नाबालिग लड़की के हत्या के प्रकरण में रिवीजन के बाद दोनों आरोपियों को भेजा गया, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल

MD-Junaid Khan

मुंगेली। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नेवासपुर में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के हत्या के प्रकरण में रिवीजन के बाद दोनों आरोपीयो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर 2026 को ग्राम नेवासपुर में नाबालिग की संदिग्ध मौत की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला घोंटने से दम घुटना आया। इसके बाद अपराध क्रमांक 343/2026 धारा 103 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज की गई। SSP भोजराम पटेल के निर्देशन, एडिशनल SP नवनीत कौर छाबड़ा और SDOP आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच में पाया कि मृतिका का मुख्य आरोपी अजीत घृतलहरे से प्रेम संबंध था। किसी अन्य युवक से बातचीत के शक में आरोपी ने 19 अक्टूबर की रात नेवासपुर पहुंचकर गला दबाकर हत्या कर दी।

वारदात में उसके साथी साहिल खाण्डे की भी भूमिका सामने आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर न्यायालय में पेश किया।

प्रारंभिक न्यायिक रिमांड निरस्त होने के बाद SSP के निर्देशन पर पुलिस ने अपर सत्र न्यायालय मुंगेली में रिविजन आवेदन प्रस्तुत किया। DPO जायिता सिंह और लोक अभियोजक रजनीकांत ठाकुर की पैरवी पर अपर सत्र न्यायाधीश ने CJM के आदेश को निरस्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी –

1. अजीत घृतलहरे पिता शिवकुमार, उम्र 22 वर्ष
2. साहिल खाण्डे पिता दिलीप, उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम लिलवाकापा, थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी प्रभारी साइबर सेल और टीम का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top