CG CRIME

बिलासपुर | रतनपुर | अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 23 जून 2026 को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर रतनपुर पुलिस ने ग्राम बारीडीह में दबिश देकर पुरुषोत्तम श्रीवास (59 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के घर से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बर आमद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विष्णु यादव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक देवकी रावटे, प्रधान आरक्षक कौशल राम खुंटे एवं आरक्षक देवानंद चंद्राकर का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top