
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में आम रास्ते पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बैरागबन करैहापारा क्षेत्र में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रतनपुर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 01 धारदार लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी -विष्णु साहू (26 वर्ष)
निवासी – टेकर, थाना सीपत, जिला बिलासपुर
जप्ती– 01 धारदार लोहे का चाकू

