CG CRIME

तखतपुर | जूनापारा | दोस्त ने पैसों की लालच में की थी दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना चौकी जूनापारा क्षेत्र के ग्राम बंसाझाल भटखार में हुए हत्या के प्रकरण का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीती दिनों हुए भुवन सिंह ध्रुव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस प्रकरण में लगातार जांच कर रही थी इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं ग्रामीणों से पूछताछ करने पर आरोपी अशोक श्रीवास का सुराग मिला। पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया की खेत बेचने से मिले पैसों की लालच में अपने दोस्त की पत्थर से हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 41,500 रुपये नग़द और ऑटो जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top