
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में धारदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र पचरी घाट और ज्वाली नाला क्षेत्र में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने धमकाने की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

