
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के चकरभाठा पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 52 नग देशी प्लेन शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक लाल रंग की मोटरसाइकिल CG-10 AF 2559 में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर ट्रांसपोर्ट नगर सिरगिट्टी से चकरभाठा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक की टंकी के सामने रखी सफेद प्लास्टिक बोरी से 52 पाव देशी प्लेन शराब बरआमद हुई। आरोपी शराब परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एक्ट 34(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायलय में पेश किया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी :
कैलाश साहू (25 वर्ष)
निवासी – अचानकपुर वार्ड क्रमांक 05, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर।
जप्ती
52 नग देशी शराब
मोटर साइकिल
जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹39,160 बताई जा रही है।

