

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के विजयपुरम कालोनी में सड़क किनारे बैठी गाय पर कार चढ़ाने वाले आरोपी को मोहल्लेवासियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार घटना रविवार की सुबह की है। जहां XUV कार चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए सड़क किनारे बैठी गाय के ऊपर कार चढ़ा दिया। आक्रोशित मोहल्ले वासियों ने कार चालक को पकड़ कर सरकंडा पुलिस के हवाले कर दिया है।
घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद होगया है। फुटेज में आप खुद देख सकते हैं कैसे सड़क के किनारे बैठी गाय पर बेखौफ ढंग से लापरवाही पूर्वक कार चढ़ाया गया।
हादसे में गाय के पैर बुरी तरह जख्मी हुआ है। जिस पर मोहल्लेवासियों और गौ सेवकों के द्वारा घटना पर विरोध जताते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की है। मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

