CG CRIME

दहेज एवं पैसों के लिए प्रताड़ित मृतिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में फरार आरोपी पति गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के जांजगीर पुलिस द्वारा पत्नी को दहेज एवं पैसों के लिए प्रताड़ित करने लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर मृतिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामले में फरार आरोपी पति को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना जांजगीर के मर्ग क्रमांक 53/2026 धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत ग्राम बिरगहनी स्थित बंधवा तालाब के पार नीम के पेड़ पर अज्ञात महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिवत पंचनामा कार्यवाही की गई। मृतिका की पहचान उसके परिजनों द्वारा श्रद्धा पटेल निवासी ग्राम सोठी के रूप में की गई। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें चिकित्सक द्वारा मृत्यु का कारण फांसी से दम घुटना एवं मृत्यु की प्रकृति आत्महत्या होना लेख किया गया।

विवेचना के दौरान मृतिका के पिता, माता, बहनों एवं अन्य परिजनों से पूछताछ कर कथन लिया गया। परिजनों ने अपने कथनों में बताया कि मृतिका का पति आरोपी लव कुमार पटेल शादी के लगभग डेढ़ वर्ष बाद से ही उसे लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

आरोपी अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति एवं शराब पीने के लिए पैसों की मांग करते हुए मृतिका पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता था तथा पैसे नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट करता था। इसके अतिरिक्त आरोपी मृतिका के चरित्र पर संदेह कर भी उसे लगातार प्रताड़ित करता था परिजनों के अनुसार लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर मृतिका दिनांक 30.04.26 को बलौदा स्थित किराये के मकान से कहीं चली गई थी। दिनांक 01.05.26 को उसका शव ग्राम बिरगहनी के बंधवा तालाब के पार नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला मामले की जांच एवं परिजनों के कथनों के आधार पर आरोपी पति लव कुमार पटेल के विरुद्ध धारा 80(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी लव कुमार पटेल उर्फ मोटन को  मुखबिर सूचना के आधार पर अकलतरा से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना के संबंध में अपराध कबूल किए जाने पर आज दिनांक 01.11.2026 को  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
1- लव कुमार पटेल उर्फ मोटन पिता नकुल प्रसाद पटेल उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, यादव मोहल्ला, ग्राम एरमशाही, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top