

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 1 नवंबर 2026 को पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गांव का युवक स्कूल जाते समय उसकी नाबालिग बेटी को परेशान करता है, कभी छात्रा का हाथ पकड़कर खींचता, तो कभी दुपट्टा खींचकर अनुचित बातें करता है। 30 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 9 बजे छात्रा स्कूल जा रही थी। इसी दौरान उस्लापुर जयस्तंभ के पास आरोपी ने कथित तौर पर उसे स्कूल जाने से रोकते हुए उसका हाथ और दुपट्टा पकड़कर खींचा तथा छेड़छाड़ की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 1005/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7 और 8 के अंतर्गत मामला दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय ध्रुव (20 वर्ष), निवासी काटीखार, उस्लापुर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी -विजय ध्रुव (20 वर्ष), निवासी काटीखार, उस्लापुर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

