
MD – Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के चौकी सोनाखान पुलिस द्वारा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भयादोहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 08.04.2024 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि अज्ञात मोबाइल नंबर धारक आरोपी द्वारा उसके मोबाइल पर प्रार्थी का अश्लील वीडियो भेजते हुए, उसे वायरल करने की धमकी देकर ₹2000 की मांग किया तथा अपना क्यूआर कोड भेजा गया, जिस पर प्रार्थी द्वारा ₹1000 ट्रांसफर कर दिया गया। इसके अगले दिन आरोपी द्वारा पुनः ₹15,000 मांग कर भयादोहन किया गया। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 306/2024 धारा 384 भादवि 67ए आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में चौकी सोनाखान पुलिस टीम द्वारा अज्ञात मोबाइल नंबर धारक का पता तलाश प्रारंभ किया गया, इसके साथ ही प्रकरण में अज्ञात मोबाइल नंबर, रकम ट्रांसफर बैंक खाता, क्यूआर कोड आदि का तकनीकी विश्लेषण करने पर आरोपी के कोल्हापुर महाराष्ट्र में छिपे होने का पता चला। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र में आरोपी के छिपने के ठिकाने पर 02 बार घेराबंदी किया गया, किंतु शातिर आरोपी चकमा देकर दोनों बार फरार हो गया था, किंतु इस बार सोनाखान पुलिस टीम द्वारा एकदम सटीक एवं प्रभावी योजना बनाकर कोल्हापुर महाराष्ट्र में दबिश देकर आरोपी ओमप्रकाश सहिस को हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे रूपये पैसों की मांग करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 02.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- ओमप्रकाश सहिस उम्र 22 वर्ष निवासी कुरियारी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा

